home page

हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट SIRSA ने गांव जोधका में भरा 68वाँ भात

 | 
Hare Ka Sahara Charitable Trust SIRSA organised 68th Bhaat ceremony in village Jodhka

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव जोधका में आयोजित एक गरिमामयी रस्म के दौरान ट्रस्ट द्वारा अमित कुमार और अंजू देवी की सुपुत्री भारती के विवाह के उपलक्ष्य में 'भात' की रस्म निभाई। चार बहनों और दो भाइयों के बड़े परिवार में सबसे बड़ी बेटी भारती को विवाह की शुभकामनाएं भी दी। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने बताया कि यह उनके लिए गौरव का विषय है कि उन्हें गांव जोधका में 68वाँ भात भरने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक पहुँचना है जिन्हें सहायता की आवश्यकता है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी बेटी के विवाह की खुशियों में बाधा न बन सके। मनीष सिंगला ने कहा कि जीवन में सौभाग्य, आनंद और उत्सव के ये क्षण केवल ईश्वर की कृपा से मिलते हैं। हम इन परिवारों के ऋणी हैं जिन्होंने हमें अपनी खुशियों का हिस्सा बनाया। प्रभु से प्रार्थना है कि बेटी भारती का दांपत्य जीवन सुखमय हो और वह अपने नए घर में खुशियों के नए कीर्तिमान स्थापित करे।

इस परोपकारी अभियान की सफलता के पीछे माताश्री सुशीला देवी जी के आशीर्वाद को मुख्य आधार बताया गया। मनीष सिंगला ने कहा कि माताजी की विशेष कृपा और प्रेरणा से ही ये सेवा कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन ने ही ट्रस्ट को इस मुकाम तक पहुँचाया है जहाँ वह 'हर चेहरे पर मुस्कुराहट' के अपने संकल्प को सिद्ध कर पा रहा है। 'हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट' का यह कार्य आज के समय में समाज के लिए एक प्रेरणा है।

WhatsApp Group Join Now

जहाँ लोग निजी स्वार्थों में घिरे हैं, वहीं यह ट्रस्ट बेटियों को उनकी शादी पर सम्मान और सहायता देकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के साथ-साथ 'बेटी का मान बढ़ाओ' के संकल्प को भी पूरा कर रहा है। इस मौके पर निज़ी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे