home page

Haridwar Expressway: 4 राज्यों के लोगों का हरिद्वार जाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

 | 
Î×êð

mahendra india news, new delhi
नई सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण जारी है। अब इसी कड़ी में दीपावली पर्व से पहले नया छह लेन एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। इसके बाद 4 राज्यों के लोगों का हरिद्वार का सफर सुपरफास्ट हो जाएगा। इस छह लेने के एक्सप्रेसवे से कई घंटों का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार हरिद्वार एस्पर एक्सप्रेसवे भी नवंबर माह में खुलने वाला है।  

इस एस्पर एक्सप्रेसवे से दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम यूपी, पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों का हरिद्वार तक का सफर आसान हो जाएगा, इसके शुरू होते ही बिना ब्रेक लगाए ही दिल्ली व हरियाणा से सीधे हरिद्वार का सफर हो जाएगा। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से हरिद्वार का सफर में एक से सवा घंटा का रह जाएगा। 51 किलोमीटर लंबा छह लेन का हरिद्वार एक्सप्रेसवे सहारनपुर के हलगोया के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जोड़ता है।

आपको बता दें कि यहां से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा व पंजाब से आने वाली गाडिय़ों से इस पर सीधा सफर कर सकेंगे। इसी के साथ ही पंचकूला हाईवे की ओर से आने वाले वाहन भी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से वाया हलगोया (सहारनपुर) बाहर से बाहर सीधे हरिद्वार की ओर निकल सकेंगे। शहर के अंदर भी नहीं आना होगा और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।

WhatsApp Group Join Now

एक्सप्रेसवे का निर्माण और खुलने की तैयारी
आपको बता दें कि हरिद्वार एस्पर एक्सप्रेसवे को दिवाली से पहले खोलने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय से सचिव मंगेश घिल्डियाल इस छह लेन हाईवे का निरीक्षण कर लिया है। एनएचएआई के सूत्रों के मुताबिक इसका कार्य पूरा हो चुका है। इसको अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में खोलने की तैयार की जा रही है।

हरिद्वार शहर में घूसने की नहीं पड़ेगी जरूरत
आपकी जानकारी के लिय ये भ्भी बता दें कि हरिद्वार एक्सप्रेसवे सहारनपुर के हलगोया में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। इससे न सिर्फ दिल्ली और पश्चिमी यूपी बल्कि हरियाणा और पंजाब की ओर से पंचकूला हाईवे के रास्ते आने वाले गाड़ी, सीधे बाहर से बाहर वाया हलगोया, हरिद्वार की ओर जा सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम हो जा जाएगा। सहारनपुर से हरिद्वार का सफर भी करीब एक से सवा घंटे में पूरा होने की संभावना है।