श्रद्धालुओं से पैक हुआ हरिद्वार; हाईवे पूरी तरह जाम, संडे और पूर्णिमा साथ-साथ
आस्था के केंद्र हरिद्वार में डूबकी लगाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हरिद्वार में शनिवार से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।
वीकेंड और पूर्णिमा साथ-साथ होने से संडे को हरिद्वार शहर श्रद्धालुओं से पैक रहा।
इससे संडे अल सुबह हरियाणा, दिल्ली, हरियाणा और यूपी से हजारों की संख्या में गाडियां हरिद्वार पहुंच गए। इससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। इससे लोगोंं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी7
इसी के साथ ही हरकी पैड़ी के समीप पंतद्वीप व रोड़ी बेलवाला पार्किंग वाहनों से भर गई। बता दें कि कई लोग जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में यात्री अपने वाहनों के साथ शहर के भीतर इंट्री कर गए। इससे शहर की अंदरूनी यातायात व्यवस्था भी डगमगा गई।
आपको बता दें कि फिलहाल मध्य हरिद्वार में रानीपुर मोड़ से लेकर ऋषिकुल तिराहा, तुलसी चौक, रेलवे रोड, अपर रोड हर जगह बाहरी प्रदेशों के वाहन ही वाहन नजर आ रही है। हालांकि, हाइवे पर सर्वानंद घाट से आगे देहरादून की ओर आने और जाने वाला ट्रैफिक सामान्य है।
