home page

हरियाली तीज 2026: इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, तीज का ये रहेगा शुभ मुहूर्त

 | 
Hariyali Teej 2026: Hariyali Teej will be celebrated on this day; here is the auspicious timing for the festival

 mahendra india  news, new delhi

हर साल हरियाली तीज पर्व का इंतजार रहता है। सावन माह में आने वाली सावन की तीज, सावन की छोटी तीज या सावन की हरियाली तीज भी कहा जाता है। कई स्थानों पर इसका महत्व करवा चौथ के समान माना जाता है, क्योंकि दोनों ही पर्व सुहाग और दांपत्य सुख से जुड़े हैं। हरियाली तीज पर देवी पार्वती को विशेष रूप से तीज माता के रूप में पूजा की जाती है और उनके शिव से मिलन की कथा का स्मरण किया जाता है।

इसी के साथ ही यह त्योहार सावन महीने की प्रकृति की हरियाली, भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इस माह 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पर्व तृतीया तिथि प्रारंभ 14 अगस्त 2026 को शाम 6:47 बजे से होगी। इसी के साथ ही तृतीया तिथि समाप्त: 15 अगस्त 2026 को शाम 5:29 बजे तक होगी। सूर्योदय का समय: सुबह 6:07 बजे (15 अगस्त) होगा।

हरियाली तीज पर घरों के अंदर तरह तरह के पकवान बनते हैं। इस दिन विवाहित और कुंवारी महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। हरा रंग सावन की हरियाली और सौभाग्य का प्रतीक हैहरियाली तीज तीन प्रमुख तीजों में से एक है और इसका सीधा संबंध श्रावण मास और हरियाली से है। वर्षा ऋतु के बीच जब धरती हरी चादर से ढक जाती है तब यह पर्व प्रकृति, प्रेम और भक्ति का सुंदर संगम बन जाता है। इस तीज का प्रमुख उद्देश्य विवाहित स्त्रियों द्वारा अपने पति के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखना है।

WhatsApp Group Join Now