गौपुत्र दल हरियाणा के हरप्रीत सिंह दहिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। गौपुत्र दल हरियाणा की ओर से गांव रोहन निवासी हरप्रीत सिंह दहिया संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। हरप्रीत सिंह दहिया ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र सुनील क्रांतिकारी सहित तमाम संगठन पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार प्रकट किया।
राष्टÑीय अध्यक्ष सुनील क्रांतिकारी द्वारा हरप्रीत सिंह दहिया को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। राष्टÑीय अध्यक्ष ने हरप्रीत सिंह को संगठन में नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
गौसेवा, मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। अपनी नियुक्ति पर हरप्रीत सिंह दहिया ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी पूरी तन्मयता से निभाया जाएगा। गौसेवा के साथ-साथ मानवता की सेवा व राष्टÑ सेवा को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगा।
