home page

HARYAN NEWS, आपकी बेटी, वीटा की बेटी योजना' के तहत बेटी के जन्म पर प्रदान की जाती है 11000 की एफडी

 | 
HARYAN NEWS, Under 'Aapki Beti, Vita Ki Beti Yojana', an FD of Rs 11,000 is provided on the birth of a daughter

 Mahendra india news, new delhi

HARYAN A में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 'आपकी बेटी वीटा की बेटी' योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत दूध समिति के पंजीकृत सदस्य के घर बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट बेटी के नाम करवाई जाती है। यह पहल बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सहकारी क्षेत्र से जुड़े दूध उत्पादकों के लिए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीटा SIRSA द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वीटा द्वारा दूध उत्पादकों को समय समय पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ-साथ और बेटियों के जन्म पर आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री दूध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत दूध समितियों में दूध देने वाले दूध उत्पादकों को योजना के अंतर्गत समय समय पर प्रति लीटर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। अप्रैल से सितंबर तक पांच रुपये प्रति लीटर, अक्टूबर से मार्च तीन रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा पूरे साल अंत्योदय परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर राशि का प्रावधान है। इसका उद्देश्य दूध उत्पादन को बढ़ावा देना और दूध उत्पादकों की आय में वृद्धि करना है।

WhatsApp Group Join Now


वीटा मिल्क प्लांट SIRSA CEO दिनेश कुमार  ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से न केवल दूध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने का प्रयास है।