हरियाणा 3 फीट की दुल्हन को मिला 3 फीट का दूल्हा, बुलेट पर लेकर गया दूल्हन
हरियाणा प्रदेश के अंदर 3 फीट की दूल्हा दुल्हन शादी के बंधन में बंधे हैं। कैथल में हुई ये दूल्हा-दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार इस विवाह समारोह में सारा गांव शामिल हुआ। दूल्हा बुलेट मोटरसाईकिल पर डांस करता हुआ दुल्हन को लेकर पहुंचा।
शादी के बाद सेल्फी के लिए लगी भीड़
जानकारी के अनुसार जैसे ही दूल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को घर लेकर आया। इसके बाद तो गांव के लोग नाचने और सेल्फी लेने लगे। इससे पहले ही हाइट के चलते ही युवक का विवाह नहीं हो रहा था। कद में छोटा होने के कारण लोग उसे बोना-बोना कहकर कहते थे और इसी के चलते उसका कहीं पर विवाह नहीं हो पा रहा था।
हालांकि, पहले कई रिश्ते आए भी, लेकिन स्वजन ने विवाह करने से मना कर देते, क्योंकि उसके बड़े भाइयों की उस वक्त तक शादी नहीं हुई थी। इसके बाद में उसे रिश्ता नहीं मिल रहा था।
