home page

हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित, इन आदेशों की करनी होगी पालना

 | 
Haryana announces annual exam dates for classes 1 to 8 in schools; these orders must be followed
mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं कक्षा की तिथि पहले ही घोषित की हुई है। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पहली से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि सूची जारी कर दी है। 


शिक्षा निदेशालय के द्वारा जारी आदेशों में यह परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी, जबकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अप्रैल 2026 में पूरक परीक्षाएं होंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी विद्यालयों को तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा करवाने और आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि जारी तिथि सूची के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित और पर्यावरण जैसे विषय शामिल हैं। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित होंगी। 

WhatsApp Group Join Now

बता दें कि इन कक्षाओं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।
निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से करवाई जाए। विद्यालय प्रमुखों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को वक्त से जानकारी देने तथा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि तय समय पर परीक्षाएं पूरी कर रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाएंगे, ताकि अगले सत्र की तैयारियां समय पर शुरू हो सकें।