home page

हरियाणा प्रदेश में गर्मी की छुट्टी! स्कूलों में लगेगी कक्षा तो होगी सख्त कार्रवाई, विद्यार्थियों के मोबाइल पर आएगा मैसेज

 | 
Haryana announces summer vacation! Strict action will be taken if classes are held in schools, and students will receive a message on their mobile phones
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी का असर बढ़ रहा है। कई जिलों के अंदर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले समय मेें भी गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में गर्मियों के चलते सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून 2026 तक यानि 35 दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में अगर किसी निजी स्कूल ने कक्षाएं लगाईं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

बता दें कि ग्रीष्मावकाश के प्रारंभ एवं समाप्ति की तिथियों की सूचना न केवल विद्यालय के सूचना-पट्ट पर लगाई जाएगी, बल्कि छात्रों तथा अभिभावकों को एसएमएस और मोबाइल पर वाट्स-एप संदेश के माध्यम से भी दी जाएगी।

हरियाणा प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी स्कूलों में आदेश की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की सूचना तुरंत निदेशालय को दें। हालांकि 24 मई को रविवार है, इसलिए शुक्रवार और शनिवार को ही बच्चों को गृह देना होगा। एक जुलाई से विद्यालय नियमित रूप से खोले जाएंगे।


निदेशालय की तरफ से प्राचार्यों को कहा गया है कि स्कूलों में ग्रीष्मावकाश का व्यापक प्रचार-प्रसार तुरंत सुनिश्चित किया जाए। गृह कार्य, स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकें, शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं अन्य अनिवार्य गतिविधियों के संदर्भ में समयानुसार समुचित कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group Join Now