हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट घोषित, चरखी दादरी जिला टॉपर, यहां पर देखें परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आखिर बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।
12वीं परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिसमें 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, छात्रों की पास प्रतिशतता 81.45 एवं छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.97 रही। इस प्रकार से छात्राओं ने छात्रों से 6.52 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है।
वहीं, कला संकाय में पास प्रतिशतता 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रही है। वहीं, पास प्रतिशतता में जिला चरखी दादरी टॉप और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हरियाणा प्रदेश में 1433 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इन परीक्षा केन्द्रों पर करीबन 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, इसमें सेकेंडरी के 295748, सीनियर सेकेंडरी के 270663 व डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं।बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड द्वारा नकल करने व करवाने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई तथा परीक्षा को पारदर्शी, नकल रहित व सुसंचालन के लिए 325 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया था।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक दसवीं कक्षा का परिणाम 17 या 19 मई को घोषित हो सकता है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।
रिजल्ट कैसे देखें
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Results" या "Examination Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको “12th Exam Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- इसे देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
स्ट्रीम के अनुसार परिणामों पर नजर डालें तो विज्ञान के छात्रों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञान संकाय : 90.08%
- वाणिज्य संकाय : 88.20%
- कला संकाय : 82.60%
क्षेत्रवार प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों (84.98%) के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों (83.91%) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, स्कूलों के मामले में प्राइवेट विद्यालयों (87.94%) का पास प्रतिशत सरकारी विद्यालयों (82.44%) की तुलना में बेहतर रहा है।
