home page

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 51 पेड़ काटने की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ के एक्सईन व डीएफओ को कर दिया सस्पेंड, सिरसा में बैठक के दौरान केस दर्ज करने के निर्देश

 | 
Haryana Cabinet Minister Anil Vij suspended the Public Health Executive Engineer and DFO over the complaint of cutting 51 trees, and directed them to register a case during a meeting in Sirsa

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान गांव कालूवाना में अवैध रूप से 51 पेड़ काटने की शिकायत रखी गई। इस पर मंत्री विज ने तत्काल सख्त कड़ा रुख अपनाया


अनिल विज ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पर्यावरण और जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियोंं को चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।


कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) और वन विभाग के डीएफओ को तुरंत निलंबित करने के आर्देश जारी कर दिए। इसी के साथ ही, पेड़ काटने में शामिल लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के सख्त आदेश जारी किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पर्यावरण और जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now