home page

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित

 | 
Haryana Chief Minister honored young coach Deepak Kamboj

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर, मुख्यमंत्री आवास पर रतिया के युवा कोच दीपक कंबोज को सम्मानित किया। दीपक कंबोज को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर यह सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने दीपक कंबोज को मैडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और कहा कि दीपक कंबोज ने न केवल खेलों में बल्कि सामाजिक स्तर पर भी यह साबित कर दिया है कि अगर जज्बा हो, तो शारीरिक चुनौतियां कभी बाधा नहीं बन सकतीं।

इस अवसर पर बाबा भूमन शाह डेरा के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने भी दीपक कंबोज को अच्छे कार्य और भविष्य में कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया। इस शुभ अवसर पर दीपक कंबोज के पिता कश्मीर सिंह और कम्बोज धर्मशाला रतिया के पूर्व प्रधान भी उपस्थित थे। दीपक कंबोज को यह सम्मान इसलिए दिया गया है, क्योंकि उन्होंने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई हैं।

उनकी कोचिंग में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप, बांग्लादेश में संचालित त्रिकोणीय श्रृंखला, श्रीलंका के साथ आॅक्सीजन कप, थाईलैंड कप, मलेशिया कप और यूएई के शारजाह स्टेडियम में संचालित विश्व की सबसे बड़ी दिव्यांग प्रीमियर लीग जैसी उपलब्धियां हासिल की हैं। दीपक कंबोज के परिवार, गांव वासियों और खेल प्रेमियों में इस सम्मान के लिए बहुत खुशी है। दीपक कंबोज एक प्रमुख भारतीय टीम के कोच हैं,

WhatsApp Group Join Now

जो विशेष रूप से भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को कोचिंग दी है, जिनके हाथ और पांव नहीं थे, लेकिन उन्होंने क्रिकेट जैसे मुश्किल खेल में अपने देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। दीपक कंबोज के इस प्रयास ने न केवल खेल जगत में बल्कि सामाजिक स्तर पर भी दिव्यांग खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल बने हैं।