home page

हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी का ऐलान, अब प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

 | 
Haryana Chief Minister Nayab Saini announced that students will now be able to travel free of cost on electric buses in the state
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सीएम द्वारा समय समय पर अनेक घोषणा की जा रही है। जिससे आमजन को फायदा मिल सके। अब इसी कड़ी में प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के स्कूल और कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम नायब ने घोषणा की है कि हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर अब हरियाणा प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि छात्रोंं को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। विद्यार्थियों के पास मौजूद मौजूदा हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास  ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा। प्रदेश सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने प्रतिदिन आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद यहीं पर ई-बसों को झंडी दिखा रवाना किया। सीएम ने आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में इसके बाद सभा को संबोधित किया। सीएम नायक सैनी सडक़ मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं।
 

WhatsApp Group Join Now