हरियाणा सीएम नायब सैनी ने दीपावली पर अंत्योदय परिवारों को दिया तोहफा, मात्र 5 हजार में लगेंगे सोलर पैनल, अंत्योदय परिवार के लिए ये शर्त
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने तीन दिन पहले मंत्रीमंडल की बैठक में अनेक घोषणा की थी। जिससे आमजन को फायदा मिल सके। अब इसी कड़ी में दीपावली पर्व पर अंत्योदय परिवार को खुशखबरी मिल सकती है। अंत्योदय परिवार के सदस्य मात्र पांच हजार रुपये में घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। बाकी खर्चा केंद्र व हरियाणा प्रदेश सरकार मिलकर उठाएंगे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने भी मुहर लगाकर फाइल को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेज दी है।
इससे आने वाले 20 दिन के अंदर अंत्योदय परिवार को खुशखबरी मिल सकती है। इसी के साथ ही सोलर पैनल बिजली निगम की संबंधित शाखा लगाकर देगी, जिसमें वे स्वयं वेंडर्स से संपर्क कर अंत्योदय परिवार को स्कीम का फायदा दिलवाएंगे।
आपको बता दें कि अंत्योदय परिवार को सिर्फ अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे। इसके बाद संबंधित शाखा के अधिकारी उस आवेदन की मानिटरिंग कर कार्य को गति देंगे। ताकि पोर्टल पर आवेदन का पता रहे कि आवेदन किस चरण में पहुंचा है और कितने दिन में योजना का लाभ मिलेगा।
उपरोक्त स्कीम के तहत जैसे ही अंत्योदय परिवार दस्तावेज प्रक्रिया पूरी कर लेता है। तो उपमंडल अधिकारी व कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी रहेगी कि वे अंत्योदय परिवार को पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल का फायदा पहुंचाए।
इससे पहले अंत्योदय परिवार को मात्र 5000 रुपये का टोकन लेना होगा, जिसे दिखाकर बिजली निगम की विशेष टीम घर की छत पर सोलर पैनल लगाएगी। अंत्योदय परिवार को वेंडर्स से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अभी तक हिसार सर्कल में साढ़े आठ हजार उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ
पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हिसार जिले में 8150 उपभोक्ता संबंधित योजना का लाभ उठा चुके हैं। जबकि साढ़े तेरह हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। 5500 हजार से अधिक आवेदन लटके हैं। 13,200 उपभोक्ताओं ने वेंडरों को सेलेक्ट कर लिया है।
अंत्योदय परिवार के लिए मानक
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो
- जिस परिवार के पास जमीन न हो
- विशेष रूप से पिछड़े जनजाति के लोग
- विधवाएं, वृद्ध व्यक्ति और दिव्यांगजन, असंगठित क्षेत्र के दैनिक मजदूर (रिक्शा चालक, कुली, रेहड़ी-पटरी वाले) व पारंपरिक ग्रामीण कारीगर (कुम्हार, बढ़ई, बुनकर, लोहार) शामिल हैं।
्र
विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय परिवार को मात्र 5000 हजार रुपये में पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा मिल सकेगा। सीएम ने मंजूरी दे दी है। आगामी कार्रवाई के लिए फाइल को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजी है। अगले 25 दिन से पहले स्कीम जमीन पर उतर जाएगी।
