हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज आएंगे पीलीमंदोरी गांव में, पं. जसराज जी की जयंती पर होगा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन
भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में विख्यात पंडित जसराज जी की जयंती पर हरियाणा सरकार द्वारा फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी में आज 2 फरवरी सोमवार को सुबह 11 बजे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस दौरान मुंबई से पंडित जसराज जी के परिजनों के साथ कई प्रसिद्ध संगीतकार और भजन गायक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में गायक सोनू निगम व अनूप जलोटा सहित अन्य विख्यात कलाकारों के भाग लेने की संभावना है। साथ ही प्रदेश भर के गायकों, लोक कलाकारों और संगीत प्रेमियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
पंडित जसराज जी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्होंने भारतीय संगीत में अद्वितीय योगदान दिया तथा अपनी मधुर आवाज से विश्व भर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धरोहर को समृद्ध किया। यह राज्य स्तरीय समारोह पंडित जसराज जी की स्मृति में उनकी विरासत को जीवंत रखने का प्रयास है। सभी गायकों, लोक कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं आम जनमानस से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हुए पंडित जसराज जी को नमन करें।
