home page

हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी का नीट पेपर लीक पर पलटवार, बोले- विपक्ष राजनीति कर रहा, आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 | 
Haryana CM Nayab Singh Saini hits back over the NEET paper leak, stating that the opposition is playing politics and that strict action will be taken against the accused

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के ओजस्वी सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा पलटवार किया है। गुरुग्राम में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में विपक्ष के ऊपर निशाना साधते हुए प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने कहा है कि युवाओं को बरगलाकर राजनीति रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विपक्ष कामयाब नहीं होगा। पूरा देख विपक्षी नेताओं को देख रहा है।

आपको बता दें कि 24 जुलाई 2026 यानि शुक्रवार को जिला बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में आयोजित पार्टी की मीटिंग में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में साफ तौर पर कहा है कि जो भी इस मामले में आरोपित है, उसे सजा मिलेगी।

उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा में मदद करें। यह युवाओं से जुड़ा मुद्दा है। पीएम मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। पीएम ने कहा है कि वह युवाओं के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और इस पर कार्य कर रहे हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लंबे वक्त के कार्यकाल में कई बार पेपर लीक हुए हैं लेकिन कभी भी इतने कम वक्त में परीक्षा नहीं हुई। देश की मोदी सरकार ने कम से कम में फिर से परीक्षा कराई। 4 दिन पहले परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया। कांग्रेस ने कभी भी पेपर लीक पर चर्चा कराने का प्रयास तक नहीं किया। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा था कि सरकार पेपर लीक को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह रुकता नहीं।

WhatsApp Group Join Now

अंत में उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में इस विषय पर सख्ती से कार्रवाई की गई। इस विषय को विस में लाया गया। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।