home page

हरियाणा बिजली पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 12वां सम्मान समारोह

 | 
  Haryana Electricity Pensioner Welfare Association celebrated its 12th felicitation ceremony with great pomp

 सिरसा। हरियाणा बिजली पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन का 12वां वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित किया गया। सचिव रणसिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के रिटायर्ड डायरेक्टर राकेश कुमार सोढा ने की। सर्वप्रथम सभी का सम्मानसूचक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में 85 वर्षीय नाजर सिंह सेवानिवृत्त एक्सईन, मनसाराम जेई, 80 वर्ष में बारूराम, कृष्ण लाल गंभीर यूडीसी, 75 वर्ष में अमर सिंह एचडीएम, सीबी गाबा एक्सईएन, देसराज जेई, फतेहचंद यूडीसी, ह रीसिंह जेई, आईडी मेहता एक्सईएन, जयकिशन एएफएम, नंदकिशोर एएफएम, ओपी वधवा जेई, ओमप्रकाश एएफएम, प्रेम सिंह जेई, रामगोपाल एएफएम, रामकृपाल जेई, रणसिंह यादव जेई एवं सचिव, एसएस बत्रा एसडीओ, प्यारा सिंह चौकीदार को सम्मानित किया गया।

वहीं वर्तमान में कार्यरत सेंट्रल काऊंसिल के सदस्य चिमन लाल महासचिव, शशिकांत डिप्टी महासचिव, सुभाष जैन, हैड आॅफिस के भगवान दास जांगड़ा, सिरसा में कार्यरत डिप्टी सुपरीडेंट देवी प्रसाद, डिप्टी सुपरीडेंट राजेश कथूरिया, शिवशंकर यादव, सुरेश कुमार पीए, सुरेंद्र पाल सिंह डीईओ, विपिन कुमार एलडीसी, नरेंद्र कुमार लाइनमेन, नरेंद्र कुमार लाइनमैन को भी एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरके सोढा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो वरिष्ठ पेंशनर हैं, उन्हें समय-समय पर सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन किया जाए।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि सरकार से पेंशनर ने एलटीसी की मांग की थी, जिसे सरकार ने बंद कर दिया है, जिसे तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए। इसके अलावा जो छोटी-मोटी मांगग एसोसिएशन की है, उन्हें बिना किसी शर्त पूरा किया जाए। वीके गर्ग रिटायर्ड एस ई एवं प्रधान सिरसा यूनिट ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

इसके बाद सभी कर्मचारियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जेके बांसल एस सी रिटायर्ड एचवीपीएन, नत्थुराम एएफएम हिसार यूनिट, ऋषि कुमार शर्मा हिसार यूनिट, गुलशन वधवा एक्सईएन, एमएस रोहिल्ला अकाऊंटेंट, प्रसन्न सिंह जेई, मालाराम लाइनमैन, कृष्ण मुरारी एएफएम, हरबंस लाल एलडीसी, ओपी मेहता एसडीओ, कुमार फुलीजेई, ओपी शर्मा एक्सईएन, महेंद्र पाल जेई, राधाकृष्ण खेमका डिप्टी सुपरीडेंट, रामकिशन लाइनमैन, नरेंद्र कुमार बांसल, एसके नैन एसडीओ, रामचंद्र जेई सहित अन्य पेंशनर उपस्थित थे।