हरियाणा में चलती कार में लगी आग, पिता व 2 बेटियां जिंदा जली, 5 की हालत गंभीर
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार में आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियां जिंदा जल गई। 5 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। सोनीपत के गांव फरमाणा से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक सोनीपस एक अर्टिगा कार में संदीप और उसके 7 अन्य परिजन चंडीगढ़ जा रहे थे। जब कार कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर गांव मोहड़ी के पास पहुंची तो अचानक कार में आग लग गई। इस दौरान कार में सवार व्यक्ति अंदर ही फंस गए। कार में ब्लास्ट हो गया और आग ज्यादा फैल गई। राहगीरों ने 5 व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला गया। लेकिन एक युवक और 2 लड़कियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान संदी, उसकी बेटी प्राची और अमानत के रुप में हुई है। कार में संदीप का भाई और उसकी पत्नी भी बैठे थे। संदी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर तैनात था।