हरियाणा की छोरियो किसी से कम नहीं, गाड़ दिए लठ: हाई जंप में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
Haryana girls are no less than anyone, they broke the national record in high jump
Mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां परचम लहरा रही है। हरियाणा प्रदेश में फतेहाबाद जिले के गांव पारता की उभरती एथलीट पूजा ने चीन के हांगकांग में परचम लहरा दिया है। यहां पर आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्उ मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की बढिय़ा छलांग लगाते हुए पूजा ने नये भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया।पूजा के गांव में खुशी
आपको बता दें कि 28 से 31 मई तक चल रही इस प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की टीम से 51 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के 3 खिलाडय़िों का चयन हुआ था, जिनमें फतेहाबाद की पूजा, रोहतक के निश्चय और मुस्कान शामिल हैं। फतेहाबाद जिला के गांव की बेटी पूजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में एक नया कीर्तिमान भी जोड़ दिया है।
जिला की पूजा की उपलब्धि का समाचार मिलते ही गांव पारता सहित हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। गांव के लोगों का कहना है कि पूजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकली प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर पहचान बना सकती हैं।
तोड़ दिया पूजा ने भारतीय रिकॉर्ड
आपको बता दें कि एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पूजा ने हाई जंप स्पर्धा में 1.93 मीटर की ऊंचाई पार कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इस प्रदर्शन के साथ वह गोल्ड पदक जीतने में कामयाब रहीं। पूजा की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, पूरे इंडिया के लिए गर्व का विषय है। उनकी कामयाबी आने वाली पीढ़ी के खिलाडय़िों को प्रेरित करेगी।
ख्खिलाड़ी पूजा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू तथा अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी। स
प्रदेश के सीएम सैनी ने दी बधाई
हरियाणा के प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने पूजा की इस उपलब्धि पर अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट करते हुए सीएम सैनी ने लिखा हरियाणा के फतेहाबाद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा ने एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में गोल्ड पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। हांगकांग में आयोजित इस प्रतियोगिता में यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक मेहनत, अटूट संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। पूजा को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह उपलब्धि सारे हरियाणा की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
