home page

Haryana: हरियाणा में सरपंचों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, की ये बड़ी घोषणा

 | 
 Haryana: हरियाणा में सरपंचों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, की ये बड़ी घोषणा
Haryana Sarpanch Sammelan: हरियाणा में सरपंचों के लिए सरकार ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। हरियाणा सरकार ने नाराज सरपंचों को मनाने के लिए अब बड़ी घोषणाएं शुरु कर दी है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित सरपंच सम्मान सम्मेलन में आज सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सरपंचों को विकास कार्यों के लिए वित्तीय पावर बढ़ाकर 21 लाख रुपये कर दिया है।

इससे पहले सरपंचों को अफसरों की तर्ज पर टीए डीए देने का ऐलान किया था। वहीं अब सरपंचों के लिए सरकार की तऱफ से बड़ा ऐलान किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये बड़े फैसले लिये जा रहे हैं।