हरियाणा सरकार गेहूं खरीद पर लगाई गई ट्रैक्टर की फोटो और बायोमेट्रिक सहित सभी शर्तें वापस ले: लखविंदर सिंह औलख
mahendra india news, new delhi
BKE प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने रविवार को अपनी टीम के साथ अनाज मंडी बनी में पहुंचकर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों से उनको आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का ऐलान किया हुआ है, लेकिन अभी तक खरीद के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं, अभी तक खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है।
बणी अनाज मंडी में वेयरहाउस की परचेज है, टीम ने डीएम वेयरहाउस से बात की तो उन्होंने कहा कि बारदाना कलकत्ता से चला हुआ है, जब सरकार ने खरीद 1 अप्रैल से शुरू की हुई है तो बारदाने में जानबूझकर देरी करके किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है।
SIRSA जिले की राजस्थान बॉर्डर पर आखिरी अनाज मंडी बनी में गेहूं लेकर आए किसानों के ट्रैक्टरों की फोटो करके गेट पास तो जारी कर दिया गया, लेकिन बायोमेट्रिक वाली साईट काम नहीं कर रही है, इसलिए गेहूं लेकर आए किसानों का अंगूठा नहीं लगा। हरियाणा सरकार ने जो फरमान जारी किया है, उसमें बिना अंगूठे के किसानों की गेहूं नहीं खरीदी जाएगी। इसलिए किसान को अंगूठा लगाने के लिए दोबारा बुलाया जाएगा।
औलख ने कहा कि आज सिर्फ चार-पांच ट्राली गेहूं की आवक है तो यह हाल है, आगे ट्रालियों की लाइनें लग जाएगी, तब यह संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए खरीद पर लगी शर्तें नहीं चलेगी। इसलिए समय रहते सरकार गेहूं खरीद पर लगाई गई शर्तें वापस लें, नहीं तो सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। इस मौके पर नरेश सहारण नथोर, अरविंद झोरड़, नसीब झोरड़ गांव बचेर, सुखजीत मान, आशीष झोरड़, सुभाष झोरड़ बणी जयकरण झोरड़ मौजूद रहे।
