home page

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, इस काम के लिए मिलेगा 25 लाख

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नायब सैनी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कर्मचारियों को अब 25 लाख तक का एडवांस मिलेगा वहीं बच्चों की शादी के लिए भी लोन ले सकेंगे।
 | 
Haryana Govt Employees

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नायब सैनी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कर्मचारियों को अब 25 लाख तक का एडवांस मिलेगा वहीं बच्चों की शादी के लिए भी लोन ले सकेंगे।

दरअसल आज कसे करीब 14 साल पहले हुड्डा सरकार में कर्मचारियों के लिए एडवांस और लोन के लिए बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद अब नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों को राहत दी है।

सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए 25 लाख तक का एडवांस मिलेगा, जबकि इससे पहले 20 लाख ही ले सकते थे। वहीं बेटा बेटी की शादी के लिए 3 लाख रुपये का लोन मिल सकेगा।

इसके अलावा कर्मचारियों को कंप्यूटर, वाहन खरीदने के लिए भी लोन मिल सकेगा। इसकी राशि में बढोत्तरी की गई है। वित्त विभाग की तरफ से एडवांस राशि में बढोत्तरी के लिए निर्देश जारी कर दिये गए हैं।