home page

हरियाणा होमगार्ड के जवानों को भी मिले 58 % महंगाई भत्ता: चंद्रपाल तंवर

 | 
Haryana Home Guard jawans should also get 58% dearness allowance: Chandrapal Tanwar

mahendra india news, new delhi
आॅल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने होमगार्ड जवानों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने को लेकर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह सचिव को फिर से स्मरण पत्र भेजा है। तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने 2 बार होमगार्ड जवानों का मानदेय बढ़ाया है, लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों को 2016 से बढ़ा हुआ एरियर अब तक नहीं दिया गया।

वर्ष 2016 में होम गार्ड जवानों का भत्ता बढ़ाकर 572 रुपए किया गया था। इसके पश्चात 788 रुपए किया गया, लेकिन अब  2026 होने के बाद भी जवानों को बढ़ा हुआ एरियर नहीं दिया गया, सिर्फ 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता होमगार्ड जवानों को दिया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2016 से एरियर भी नही दिया गया, जबकि हरियाणा सरकार ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के  सफाई कर्मचारी तक को बिना किसी कोर्ट केस के और अन्य बोर्ड और निगम के कच्चे कर्मचारियों को एरियर दे दिया है। साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है,

लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों को साथ में होमगार्ड के राज्य मुख्यालय के अधिकारियों ने भेदभाव किया है, काफी महीने तक महंगाई भत्ते की फाइल होमगार्ड के राज्य के अधिकारियों ने दबाकर रखी, कोई भी लाभ अब तक नहीं दिया गया। चंद्रपाल तंवर ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी काफी बार ज्ञापन दिया जा चुका है, फिर भी सरकार ने अब तक कोई सुनवाई नहीं कँ सिर्फ आश्वासन दिए गए।

WhatsApp Group Join Now

फिलहाल होमगार्ड के जवानों को मात्र 9 प्रतिशत के करीब ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे हरियाणा होमगार्ड में 12000 के करीब जवानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जवानों को बस किराए की भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही, बस किराया भी पुलिस के समान दिया जाए। होमगार्ड के जवान पुलिस के जवानों के समान सभी प्रकार की ड्यूटी करते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुहार है कि जवानों को जल्द से जल्द 2016 में बढ़ा हुआ एरियर और 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए।