HARYANA रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ HVPNL का अफसर, 30 हजार रुपये लेते ही विजिलेंस ने दबोचा
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फरीदाबाद से हैं। प्रदेश के एसवी एंड एसीबी (हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) की टीम ने एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ) के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) दीपक गर्ग को किया। एसीबी की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
इसी के साथ ही आरोपित के खिलाफ SV एंड ACB थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-23 स्थित एचवीपीएनएल टीएस डिवीजन में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले 30 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था।
इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता ने तय स्कीम के मुताबिक आरोपित को रिश्वत की रकम सौंपी।
इसके बाद जैसे ही एक्सईएन ने 30 हजार लिए, पहले से तैनात एसवी एंड एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
