SIRSA में हरियाणा केसरी, कुमार व कुमारी दंगल 17-18 अक्टूबर को, पहलवानों के ट्रायल होंगे
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
खेल विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा केसरी, कुमार व कुमारी दंगल का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर 2026 को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बरनाला रोड, सिरसा में किया जाएगा। दंगल के तहत विभिन्न भार वर्गों में पुरुष एवं महिला पहलवानों के ट्रायल लिए जाएंगे।
SIRSA कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डा. सीमा छोक्कर ने बताया कि पुरुष जिला कुमार फ्री स्टाइल में 62 से 74 किलोग्राम तक, पुरुष जिला केसरी फ्री स्टाइल में 74 किलोग्राम से अधिक, पुरुष जिला कुमार ग्रीको-रोमन में 77 किलोग्राम तक तथा पुरुष जिला केसरी ग्रीको-रोमन में 77 से 130 किलोग्राम तक के भार वर्ग शामिल हैं। इसी प्रकार, महिला जिला कुमारी फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम तक तथा महिला जिला केसरी फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के ट्रायल लिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त अंडर-17, अंडर-20 तथा सीनियर महिला एवं पुरुष दंगल के ट्रायल भी अलग-अलग भार वर्गों में आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्गों के खिलाड़ियों का वजन 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लिया जाएगा। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को सुबह 8ः30 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम, बरनाला रोड, सिरसा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी सिरसा जिले के निवासी होने चाहिए। खिलाड़ियों को अपने साथ हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड की फोटो प्रति लाना अनिवार्य है।
