home page

हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा 15 अगस्त को जींद में करेगा किसान-मजदूर महापंचायत: लखविंदर सिंह औलख

 | 
Haryana Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha will organize a Kisan-Mazdoor Mahapanchayat in Jind on August 15: Lakhwinder Singh Aulakh

mahendra india news, new delhi
हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा किसान भवन, चंडीगढ़ में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सहित किसानों-मजदूरों से जुड़े अहम मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान एवं मजदूर बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेमिनार के दौरान प्रोफेसर मनजीत सिंह ने किसानों को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह समझौता किस प्रकार देश की खेती और किसान हितों को प्रभावित कर सकता है।


मोर्चा के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास पड़ाव के दौरान किए गए ऐलान के तहत यह सेमिनार आयोजित किया गया है। इसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, एमएसपी खरीद गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत पर फसलों के दाम, किसानों-मजदूरों की संपूर्ण कर्ज माफी, बिजली संशोधन बिल 2025 तथा सीड्स बिल 2025 को रद्द करवाने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार में किसानों-मजदूरों को आ रही समस्याओं, सरकार और पूंजीपतियों की किसान विरोधी नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आने वाले समय में संघर्ष की रणनीति भी तैयार की गई।

मोर्चा ने ऐलान किया कि जुलाई महीने में हरियाणा के सभी जिलों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों-मजदूरों को जागरूक किया जाएगा तथा अगस्त महीने में जींद में एक बड़ा किसान-मजदूर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें अमेरिका के साथ होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द करने, किसानों-मजदूरों की कर्ज माफी और एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगें प्रमुख रूप से शामिल होंगी। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों-मजदूरों के खिलाफ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, बिजली बिल और सीड्स बिल जैसे कानून लाए जा रहे हैं, जिनका विरोध जरूरी है। उन्होंने 2020 के किसान आंदोलन की तर्ज पर देशव्यापी एकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में किसान मजदूर मोर्चा भारत, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) भारत तथा हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी और सभी किसान संगठनों को एकजुट कर सांझा संघर्ष को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर मनदीप सिंह नथवान, लखविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, जगदीप सिंह औलख, प्रिंस वैड़च, सतीश चेयरमैन, दलबीर सिंह (सोनीपत) एवं अमृत सिंह बुग्गा सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।