home page

हरियाणा में भाई दूज के दिन युवक ने की आत्महत्या, बहन तिलक लगाने गई तो पंखे से लटका मिला शव

हरियाणा के पानीपत शहर में विजय नगर में युवक ने आत्महत्या कर ली। भाई दूज के दिन युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। युवक पत्नी के मायके जाने से मानसिक रुप से परेशान था।
 | 
 भाई दूज


हरियाणा के पानीपत शहर में विजय नगर में युवक ने आत्महत्या कर ली। भाई दूज के दिन युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। युवक पत्नी के मायके जाने से मानसिक रुप से परेशान था। रविवार सुबह भाई दूज पर जब चचेरी बहन उसे तिलक लगाने गई तो उसका शव पंखे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया।


शादी के बाद से ही दोनों में था झगड़ा
विजय नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा अरुण (25) 2 बहनों का इकलौता भाई था।  अरुण के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। अरूण डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। अरुण की शादी जींद निवासी लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद अक्सर दोनों झगड़ते रहते थे। 20 अक्टूबर को झगड़ा होने के बाद लक्ष्मी अपने मायके चली गई। लक्ष्मी के मायके जाने के बाद अरुण मानसिक रुप से परेशान था।


फोन नहीं उठाने पर बहन घर आई

रविवार सुबह अनिल अपना ई-रिक्शा लेकर चला गया। घर पर कोई नहीं था। उसकी बेटी रितिका भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए गई थी। लेकिन बहुत आवाज लगाने पर भी अरुण ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रितिका ने गेट खटखटाया। लेकिन मेन गेट की अंदर से कुंडी लगी थी। फिर वह पड़ोस के घर से होते हुए अरुण के कमरे में गई जहां उसने शव पंखे से लटकता देखा।

WhatsApp Group Join Now