हरियाणा प्रदेश के एमएलए बलराम दांगी को फिर मिली धमकी, अबकी बार शीशों पर नहीं, तुझ पर चलेगी गोली
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के एमएलए को लेकर बड़ी खबर है। शुक्रवार सुबह महम के एमएलए बलराम दांगी के पास एक एसएमएस आया, इसमें लिखा है कि अभी तो तुम्हारे कार्यालय के शीशों पर ही गोली चलाई है। अब 5 करोड़ रुपये तैयार कर ले नहीं तो अब तेरे ऊपर चलाई जाएगी। यह SMS सुमित उर्फ छोटू सामनिया की ओर से भेजने का दावा किया गया है। वहीं, जिस नंबर से मैसेज भेजा गया है। वह विदेश का मोबाइल नंबर है।
आपको बता दें कि पिछले शनिवार को महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस एमएलए बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, इससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गये।
एमएलए का यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। इस तरह से दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे एरिया में सनसनी फैला दी है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए करीबन 4 से 5 राउंड फायर किए थे।
