Haryana News : हरियाणा प्रदेश में बीपीएल सूची 1609 परिवार बाहर, सोनीपत में 294, सिरसा में 73, इन लोगों पर होगा मामला दर्ज

 | 
Haryana News: 1609 families out of BPL list in Haryana state, 294 in Sonipat, 73 in Sirsa, case will be registered against these people

mahendra india news, new delhi

BPL गरीबों परिवारों को राशन डिपो पर हर माह राशन दिया जाता है। इसके राशन कार्ड प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए हुए हैं। अब सरकार ने नकली गरीबों पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा प्रदेश सरकार ने 1609 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह परिवार सरकारी स्कीमों का फायदा लेने के लिए फर्जी रूप से गरीब बने थे। सरकार ने 20 अप्रैल तक ऐसे परिवारों को स्वयं ही अपना नाम बीपीएल श्रेणी से कटवाने की चेतावनी दी है वरना इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार एक मार्च से एक अप्रैल तक अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है। इस जानकारी के अनुसार फर्जीवाड़ा करके BPL बने परिवारों को 20 अप्रैल तक स्वयं ही अपना नाम बीपीएल श्रेणी से कटवाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद सरकार ऐसे परिवारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज यानि एफआईआर दर्ज करवा सकती है। यह मुद्दा हाल ही में हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाया गया था। 

विधानसभा सत्र के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने सदन में ही कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसके बाद अब जमीनी स्तर पर यह कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में अभी 51 लाख 96 हजार 380 परिवार बीपीएल श्रेणी में हैं। बीपीएल परिवार का फायदा उसी परिवार को मिलता है, इनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो।

WhatsApp Group Join Now

कहां पर कितने परिवार बीपीएल श्रेणी से बाहर
जिला    फर्जी BPL

दादरी    12
फरीदाबाद    20
अंबाला    36

सोनीपत    294
कुरुक्षेत्र    175
हिसार    145
भिवानी    106
फतेहाबाद    82
गुरुग्राम    84
झज्जर    73
जींद    75
कैथल    40
करनाल    73
महेंद्रगढ़    38
नूंह    17
पलवल     46
पंचकूला    3
पानीपत    49
रेवाड़ी    39
सिरसा    73
यमुनानगर    90