HARYANA NEWS, Bhiwani महिला थाने की SHO ने 7000 रुपए के लिए किया खाकी को दागदार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
| May 27, 2026, 16:47 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में भिवानी से हैं। जहां पर लिव-इन पार्टनरों का समझौता करवाने को लेकर महिला एसएचओ ने रिश्वत मांगी। इस मामले में 2 साल पहले मामला दर्ज हुआ था। इसी का समझौता करवाने के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। ACB ( हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने भिवानी महिला थाना की SHO को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी एसएचओ के पास से 7000 रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद की है। फिलहाल विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
