home page

HARYANA NEWS, सहकारी समितियों के प्रबंधकों व सेल्समैन को हिदायत, खाद का स्टॉक पॉस मशीनों के साथ होना चाहिए मैच

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
जिला Sirsa के सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों व सेल्समैन की वीरवार को डॉ. राकेश कुंट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को खादों के संतुलित प्रयोग बारे विस्तारपूर्वक बताते हुए जागरूक किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि सभी प्रबंधक समय पर हैफेड को खादों की डिमांड करेंगे, क्योंकि अब सभी खादें जो भी प्राइवेट कंपनियों द्वारा सप्लाई की जाएगी.

 

उसमें से 60 % खाद सहकारी समितियों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी को हिदायत दी गई कि समिति का खाद का स्टॉक पॉस मशीन के साथ मैच होना चाहिए अगर कहीं भिन्नता पायी जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। महाप्रबंधक सहकारी बैंक शशिपाल द्वारा हिदायत दी गई कि सभी समितियां अपनी बकाया राशि तुरंत जमा करवाएं!

 

सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां संजीव कुमार द्वारा सभी प्रबंधकों को सख्त आदेश दिए गए कि वे बिक्री की गई खाद की राशि तुरंत जमा करवाएं ताकि खाद की सप्लाई निरंतर बनी रहे। वहीं कृभको क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी बलोदा द्वारा जैविक खादों के प्रयोग बारे विस्तार से बताया गया। हैफेड से हवा सिंह ने कहा कि खाद की डिमांड समय पर भेजी जाये ताकि प्रत्येक रैक से मिली खाद का वितरण आसानी से किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now