home page

HARYANA NEWS, हरियाणा सरकार का राइस मिलर्स के हित में बड़ा निर्णय

 
HARYANA NEWS, Haryana government's big decision in the interest of rice millers
 | 
 HARYANA NEWS, Haryana government's big decision in the interest of rice millers
 Mahendra india news, new delhi

HARYANA मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स के हित में बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस राशि की अवधि को 15 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 तक कर दिया है।

इस फैसले से प्रदेश की लगभग 1000 राइस मिलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही मिलर्स को बोनस राशि के अतिरिक्त करीब 50 करोड़ रुपये के होल्डिंग चार्जिज में भी छूट प्रदान की जाएगी।

 हरियाणा सरकार ने खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के लिए सभी 22 जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मंडियों व खरीद केंद्रों के निरीक्षण और समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करने के साथ ही किसानों की शिकायतों का तुरंत निपटान सुनिश्चित करेंगे। 

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा 

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएँ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
कांग्रेस व उसके नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिनका चुनाव आयोग ने भी खंडन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में भ्रम फैलाने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश सरकार जनकल्याण और सुशासन के पथ पर निरंतर अग्रसर है।