home page

Haryana News: हरियाणा में गर्मी के चलते 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी: हीटवेव का रेड अलर्ट, पंजाब के 4 शहरों में चेतावनी

 | 
 Haryana News: हरियाणा में गर्मी के चलते 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी: हीटवेव का रेड अलर्ट, पंजाब के 4 शहरों में चेतावनी
Haryana News: हरियाणा में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। करनाल, कैथल व रेवाड़ी, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह और पानीपत में 24 मई तक बंद रहेंगे स्कूल।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है।

उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

चंडीगढ़ का तापमान 45 के पास पहुंचा

चंडीगढ़ में भी हालात खराब हो गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक-दो दिन में यहां का पारा 45 के पार होगा।

पंजाब के 2 जिलों में रेड अलर्ट

पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार शाम बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी। पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा, पंचाब व चंडीगढ़ में स्कूल की टाइमिंग बदली

भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।

वहीं हरियाणा में भी सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। चंडीगढ़ ने भी एडवाइजरी जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे।

हिमाचल के 6 जिलों में अलर्ट

हिमाचल के भी 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में भी गर्मी बढ़ती जा रही है शिमला का तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

उधर, मनाली का पारा भी नॉर्मल से 2 डिग्री के उछाल के साथ 27 डिग्री, कुफरी का 23.9 डिग्री और नारकंडा का 23.6 डिग्री पहुंच गया है।