home page

HARYANA NEWS, फायर कर्मचारियों की हड़ताल को अनेक कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

 | 
HARYANA NEWS: Several employee organizations supported the firefighters' strike

mahendra india news, new delhi
फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सिरसा दमकल केंद्र पर लगातार धरना जारी है।


रविवार को धरने को अनेक कर्मचारी संगठनों बिजली, अध्यापक, रोडवेज युनियन ने समर्थन दिया। अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश खिचड़ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति अनदेखी कर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है, जबकि कर्मचारियों की मंशा शांतिपूर्वक तरीके से काम करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी नीतियों से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी हड़ताल कर खुश नहीं है, लेकिन कर्मचारियों को मजबूरन अपने हक के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान न ले। इससे पहले भी अनेक आंदोलन हुए हैं, जिनमें सरकार को कर्मचारियों की एकता के समक्ष झुकना पड़ा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर बलवंत सहारण ब्लॉक प्रधान, सुखदेव सिंह कोषाध्यक्ष, अध्यापक संघ से मास्टर बीरसिंह, विजय कुमार, विवेक कुमार शर्मा, रोहताश कुमार, महावीर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now