home page

HARYANA NEWS, 12 व 13 सितंबर को विशेष अभियान, मतदान केंद्रों पर मिलेंगे BLO

 | 
nweq

Mahendra india news, new delhi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ निर्धारित समय के दौरान उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।


उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर (शनिवार व रविवार) को विशेष अभियान दिवस रखे गए हैं। इन दोनों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक दावे एवं आपत्तियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत कर सकेंगे।


बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि विशेष अभियान दिवसों के दौरान अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष अभियान दिवसों पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अभियान की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now


पात्र नागरिक जरूर करें मतदाता सूची की जांच
उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने नाम की मतदाता सूची में जांच करें और किसी प्रकार की त्रुटि अथवा नाम दर्ज न होने की स्थिति में निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें।