HARYANA NEWS, किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने मार्केट कमेटी सचिव को सौंपा ज्ञापन
mahendra india news, new delhi
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में सुखदेव सिंह जम्मू, हमजिंद्र सिधु, का. सुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, बेअंत सिंह नेजाडेला कलां, जगसीर सिंह, राजेंद्र बैनीवाल ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा एक तरफा तौर पर जो नियम बनाए गए हैं, उससे किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
चाहे वो पिछले दिनों फसल बिक्री में लगाई गई शर्तों का मुद्दों हो या आॅनलाइन पोर्टल आदि की परेशानियां। उन्होंने बताया कि फसलों की खरीद होने के बाद आज तक भी किसानों को गेहूं की फसलों का भुगतान पूरा नहीं दिया गया है। मंडियों से फसलों का उठान भी बड़ी समस्या है। सरकार द्वारा 72 घंटों में भुगतान के जो दावे किए गए थे, वो खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को पुन: आंदोलन के रास्ते पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
ये है मुख्य मांगें:
गेहूं की फसलों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किसानों को किया जाएं। मंडियों से गेहूं के उठान की प्रक्रिया को तेज करते हुए जल्द उठान सुनिश्चित किया जाएं। फसल खरीद में आॅनलाइन पोर्टल, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक सत्यापन आदि की शर्ते को वापिस लिया जाएं।
