home page

हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रेप केस में नाम हटाने के लिए मांगे थे बीस हजार रुपये

 | 
हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के नूंह के अंद एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जानकारी के अनुसार तावडू सदर पुलिस थाना में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) फरीदाबाद की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थााना के अंदर ही की गई। 


बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल प्रियंका हाल ही में दर्ज हुए एक दुष्कर्म केस की जांच अधिकारी थीं। इस मामले में एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम में केस दर्ज हुआ है। 


जानकारी के अनुसार करीबन 4 दिन पहले तावडू सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। हेड कांस्टेबल इस पूरे केस की जांच कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपित बनाया जा रहा था।


5000 रुपये ले चुकी थी हेड कांस्टेबल प्रियंका
आरोप है कि हेड कांस्टेबल प्रियंका ने उस व्यक्ति का नाम मामले से हटाने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। आरोपी बनाए जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने पहले 5000 हजार रुपये हेड कांस्टेबल को दे दिए थे। बाद में शेष राशि 15 हजार की मांग की जा रही थी। इसके बाद आरोपी बनाए जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम को शिकायत दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत, शिकायतकर्ता महिला 15 हजार रुपए लेकर तावडू सदर थाने पहुंची।

WhatsApp Group Join Now

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
इसके बाद जैसे ही हेड कांस्टेबल प्रियंका ने महिला से 15000 रुपए लिए, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मौके पर दबिश दी और हेड कांस्टेबल प्रियंका को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान थाने में हडक़ंप मच गया। 


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी हेड कांस्टेबल प्रियंका को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना में तैनात जांच अधिकारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में भी प्रश्र खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसी अब यह भी पता लगाएगी कि इस रिश्त प्रकरण में हेड कांस्टेबल प्रियंका के अलावा कोई अन्य व्यक्ति या पुलिसकर्मी शामिल था या नहीं।