हरियाणा पुलिस ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोका, किसान अब कल के लिए कर रहे हैं तैयारी शुरू
हरियाणा की बड़ी खबरों में अंबाला से हैं। जहा शंभू बार्डर पर 298 दिन से धरना दे रहे पंजाब के किसान शुक्रवार को दिल्ली जाने से रोक दिया गया। इस दौरान 2 बैरिकेड तोड़ दिए, लेकिन हरियाणा पुलिस और अर्ध सैनिक बल ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद उनकी एक नहीं चली। करीबन दो से ढाई घंटे के संघर्ष के दौरान उग्र किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पेपर स्प्रे किया और आंसू गैस के गोले दागे, इस संघर्ष के दौरान 16 किसान घायल हो गए। किसान अब कल के लिए तैयारी शुरू कर रहे हैं। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर जाने से शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ गये हैं। प्रदर्शनकारी किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए कंटीले तारों और बैरिकेड्स को हटा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
पंजाब की ओर से दिल्ली कूच करने निकले किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर दिया गया है। हालांकि यहां किसानों के मार्च के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद जैसे ही किसानों ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की है. प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगे कटीले तारों और वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर रखी गईं कीलों को उखाड़ना शुरू कर दिया गया है।
इसी के साथ ही पुलिस ने ऐसा करते देख कर पुलिस की तरफ से भी बल का प्रयोग किया जा रहा है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फिलहाल आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों के दिल्ली की ओर मार्च के मद्देनजर हरियाणा के अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं.
इंटरनेट सेवाएं बंद की गई
प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकारी आदेश में कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बैन करने का निर्णय लिया गया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा, एसएमएस सेवा और अन्य डोंगल सेवाओं पर 9 दिसंबर तक प्रतिबंध दिया गया है।