home page

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया नायरा पंप का दौरा

 | 
Haryana Pradesh Vyapar Mandal officials visited Naira Pump

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी वीरवार की सांय को भादरा-सिरसा मार्ग पर स्थित प्रवीन महिपाल के प्रतिष्ठान नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। प्रवीन महिपाल ने सभी का पंप पर पहुंचने पर स्वागत किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों में हीरा लाल शर्मा, अंजनी कनोडिया, कीर्ति गर्ग, भीम सिंगला, शिव जैन, हेमन्त गुप्ता, प्रेम गुप्ता, राम कृष्ण गोयल (रामा आॅप्टिकल), दवेन्दर डागा, अमित गाबा, हीरा लाल गर्ग, नरेश (निट्टू), कवल जीत सिंह, संदीप मिढ़ा, नरेश जिंदल, अश्वनी बंसल शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रवीन महिपाल को नए प्रतिष्ठान के लिए बधाई व शुभकानाएं दी।

सभी ने पंप का निरीक्षण किया और कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे तेल की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा की। प्रवीन महिपाल ने बताया कि नायरा कंपनी द्वारा शुद्ध पेट्रोल व डीजल वाहन चालकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। शुद्धता को लेकर वाहन चालकों में कंपनी के प्रति अटूट विश्वास है और उनका प्रयास रहेगा कि वाहन चालकों के विश्वास को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। समय-समय पर कंपनी द्वारा वाहन चालकों के लिए अनेक स्कीमें भी चलाई जाती है, जिनका वाहन चालकों को बखूबी लाभ उपलब्ध करवाया जाता है। पंप पर 24 घंटे बेहतर सर्विस वाहन चालकों को दी जा रही है, जिससे वाहन चालक बकायदा संतुष्ट हैं।