हरियाणा रोडवेज को मिलीं 500 नई बसें, सिरसा डिपो को 32 और हिसार को 37 बसें आवंटित, लंबे रूट पर चलेंगी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में रोडवेज बसों की अब कमी नहीं रहेगी। इससे बंद पड़े रूट पर बसों की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। हरियाण प्रदेश सरकार ने 500 नई बसें खरीदकर सभी डिपो को आवंटित कर दी हैं। साधारण श्रेणी की बसों में सबसे कम 2 बसें रेवाड़ी डिपो को मिली हैं, जबकि सबसे अधिक 40 बसें भिवानी को आवंटित की गई हैं। ये बसें लंबे रूट पर चलाई जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुग्राम को 35 और हिसार को 37 बसें मिली हैं। इन डिपो से दूसरे प्रदेशों के लिए अधिक बसें चलाई जाती हैं।
इसी के साथ ही फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25, जबकि सिरसा को 32 बसें आवंटित हुई हैं। दिल्ली, जींद, करनाल, नारनौल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और जींद डिपो को 25-25 बसें दी गई हैं।
नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला डिपो को 20-20 बसें मिली हैं। चंडीगढ़ को 14 और चरखी दादरी डिपो को 12 बसें आवंटित की गई हैं। सभी बसें डिपो तक पहुंचा दी गई हैं।
हरियाणा प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि जिन डिपो को कम बसें मिली हैं, उन्हें अगले कुछ माह में और बसें दी जाएंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बसें खरीदी गई हैं। लंबे रूट पर चल रहीं कई बसें 5 से 6 साल पुरानी हो चुकी हैं। उन्हें अब स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा।
