home page

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई AC बसें, विभाग का ये है प्लान

 | 
 Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई AC बसें, विभाग का ये है प्लान 
Haryana Roadways New AC Buses: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में अब लग्जरी बसों की सेवाओं को बढ़ाने की योजना है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए रोडवेज विभाग ने नई तैयारियां शुरु कर दी है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवहन के बेड़े में 4200 से अधिक बसें हैं। आगामी 2 वर्षों में इसे बढ़ाकर 5300 की जाएगी, 1800 बीएस-6 बसें खरीदी जाएंगी, 150 AC बसें खरीदी गई हैं और 500 और खरीदी जाएंगी। 

KM स्कीम के तहत भी 500 से 1000 और बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में 36 नागरिक सेवाएं हैं जिनमें 29 ऑनलाईन कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को नई गाड़ी खरीदने उपरांत RC के लिए SDM कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। एजेंसी में ही RC मिलेगी।