Haryana: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 150 नई AC बसें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी
Jul 1, 2024, 14:00 IST
| 
रोडवेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में बीएस 3 की कुल 1030 बसें हैं। जबकि बीएस-4 जो बसें एनसीआर के डिपो में तैनात हैं, उन्हें दूसरे डिपो में स्थानांतरित किया जाएगा।
हरियाणा रोडवेज के बेड़े में करीबन 4227 बसें शामिल हैं। इनमें 3203 प्लेन बसें, छह वोल्वो, 12 मर्सिडीज, 153 एचवीएसी, 3 सीएनजी 10 सेमी लो फ्लोर बसें और 278 मिनी बसें शामिल हैं। हरियाणा सरकार के बेड़े में जल्द ही 150 नई एसी बसें आने से संख्या बढ़ जाएगी।