home page

हरियाणा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 17 मांगों पर बन गई सहमति

 | 
Haryana sanitation workers' strike ends, agreement reached on 17 demands
mahendra india new delhi

हरियाणा प्रदेश में सफाई कर्मचारी पिछले एक पखवाड़ा से हड़ताल पर थे। इससे प्रदेश में गांव के अंदर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई थी। प्रदेश के अंदर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले 15 मई से चल रही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार रात्रि को समाप्त हो गई। 


प्रदेश के यूनियन प्रधान व अन्य पदाधिकारी ने हड़ताल खत्म होने की रात को घोषणा की। इसी के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण लाल पंवार और मंत्री कृष्ण बेदी ने यूनियन की 17 मांगों पर सहमति बनने की जानकारी दी।

इससे पहले जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और मंत्री कृष्ण लाल पवार के साथ कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी की मीटिंग हुई। मंत्रियों के साथ करीबन 2 घंटे तक चली बैठक में 17 मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद हड़ताल खत्म होने की घोषणा कर दी गई। 

प्रदेश के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा प्रदेश सरकार कर्मचारी हितकारी है और यूनियन की सभी जायज मांगे मान ली गई है यूनियन प्रधान ने कहा कि हड़ताल में प्रदेश भर के 10500 कर्मचारी शामिल हुए थे। हरियाणा में गांव में सफाई का काम 15 में से बंद था हम मांगे मान ली गई है। इसलिए सभी कर्मचारी सुबह काम पर लौट आएंगे। इसकी सूचना कर्मचारी तक पहुंचा दी गई है।

WhatsApp Group Join Now