home page

हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा रबी फसलों के बीज की बिक्री शुरू

 | 
Haryana Seeds Development Corporation starts selling seeds of Rabi crops

mahendra india news, new delhi
हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड द्वारा राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सिरसा यूनिट के सभी सेल काउंटरों पर रबी फसलों के बीज की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। निगम द्वारा सरकार की सब्सिडी नीति के अंतर्गत प्रमाणित बीज रियायती दरों पर किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।


हरियाणा बीज विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि निगम के विभिन्न बिक्री केंद्रों पर गेहूं, सरसों, चना, जौ आदि रबी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसान अपने नजदीकी एचएसडीसी बिक्री केंद्र से प्रमाणित बीज प्राप्त करें और समय पर अपनी बुआई पूर्ण करें। उन्होंने किसान से अपील की है कि वे नकली बीजों से सावधान रहें और केवल एचएसडीसी के सरकारी बिक्री केंद्रों से ही उच्च गुणवत्ता वाला बीज प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।