home page

हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में हुआ शहीद, एक वर्ष पहले हुई थी शादी; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज

 | 
Haryana soldier martyred in Jammu and Kashmir, married a year ago; funeral with military honours today
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश का जवान जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सडक़ हादसे में शहीद हो गया। प्रदेश में झज्जर का एक जवान शहीद होने की जानकारी मिली है। इस बारे में वीरवार देर शाम स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। गांव में देश के जवान मोहित को आज शुक्रवार को अंतिम विदाई पूरे मान सम्मान के साथ दी जाएगी। गांव में जवान का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जवान की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। जम्मू-कश्मीर  के डोडा में हुए सडक़ हादसे में झज्जर जिले के गिजाड़ोध गांव का जवान शहीद हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव गिजाड़ोध निवासी सिपाही मोहित की वीरवार को जम्मू कश्मीर के डोडा एरिया में सेना का वाहन खाई में गिरने से हुई। इस दुर्घटना में मोहित सहित 10 जवान शहीद हो गए। 

गांव निवासीगग मोहित पुत्र सतपाल करीब 5 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। गांव के सरपंच नरेश ने बताया कि गांव के जवान की कश्मीर में ड्यूटी के दौरान जान गई है। उनकी पार्थिव देह आज शुक्रवार को गांव पहुंचने की सूचना है।


400 मीटर खाई में गिरा सेना का वाहन 
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सडक़ दुर्घटना में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि 11 घायल हुए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना की टीम वीरवार सुबह एक ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। 

WhatsApp Group Join Now