हरियाणा प्रदेश की रोडवेज बस और रेत से भरे डंपर की टक्कर, 8 सवारी घायल
हरियाणा प्रदेश के करनाल जिला में इंद्री एसडीएम कार्यालय के पास रोडवेज बस और रेत से भरे डंपर की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गये। इनमें 2 को गंभीर चोट लगी है। इस सडक़ दुर्घटना के रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बस में सफर कर रहे यात्री रोशन ने बताया कि करनाल से यमुनानगर जाने वाली बस में बैठा था। बस चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इंद्री में चालक बस स्टैंड की तरफ बस को लेकर जाने लगा तो उसने स्पीड में कट मार दिया। इस दौरान सामने से रेत से भरा डंपर आ रहा था। इस दौरान डंपर से बस चालक की साइड का हिस्सा टकरा गया। जिससे जोर का झटका लगा।
बस के परिचालक मनीष का सिर बस के शीशे से लगा। वहीं रादौर के रहने वाले प्रवीण, इंद्री निवासी गुरवंत, ओमी देवी, खुखनी निवासी सुभाष व बिहार निवासी मंगली को चोट लग गई। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सुभाष व मंगली को गंभीर चोट लगने पर करनाल अस्पताल में रेफर कर दिया।
राजाराम, जांच अधिकारी इंद्री थाना ने बताया कि हरियाणा रोडवेज बस और डंपर की टक्कर हुई थी। इस मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी। बस में सफर कर रहे जिन सवारियों को चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।
