home page

हरियाणा में 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रा दीपिका और उदिता बने सुपरस्टार

 | 
Haryana students Deepika and Udita became superstars in the 12th board exam results
mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार के दिन घोषित कर दिया गया है। इस बार दीपिका और उदिता ने टॉप किया है। आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल किए। वहीं, उदिता ने 498 अंक प्राप्त किए। इस लिस्ट में योगिता तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्होंने 497 अंक हासिल किए। वहीं, हरियाणा प्रदेश के बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 पवन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है।

हरियाणा प्रदेश में रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने टॉप किया है। कला संकाय की छात्रा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरआल टॉप किया है। वहीं, दूसरा स्थान विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुडक़ी (रोहतक) की उदिता ने हासिल किया है। उदिता ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरा स्थान दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से हासिल किया है। दोनों छात्राएं जींद की हैं जिनके नाम योगिता और मुस्कान हैं। दोनों ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन (जींद) की छात्रा हैं और और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब (जींद) की छात्रा हैं। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टॉप-3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97 फीसद रहा। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45 फीसद रहा।


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 84.67 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 69.57 फीसदी रहा है। उन्होंनेे सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी

हरियाणा में किसान की बेटी योगिता ने लहराया परचम, टॉप-3 में बनाई जगह, 500 में से लिए 497 अंक, ये है सपना
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बाहरवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल बुडायन की छात्रा योगिता ने 497 अंकों के साथ हरियाणा प्रदेश के अंदर तीसरा स्थान अर्जित किया है। बता दें कि काकड़ौद गांव निवासी योगिता के बाप बलवान सिंह किसान हैं। मां कविता देवी गृहणी हैं।

योगिता ने दसवीं क्लश में भी 497 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप 3 में जगह बनाई थी। योगिता का सपना आइएएस बनने का है। योगिता ने बताया कि वह विद्यालय से आने के बाद घर पर प्रतिदिन 7 घंटे पढ़ाई करती थी।

योगिता ने बताया कि फोन का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए ही किया। इसके अलावा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। अपना फोकस पढ़ाई पर रखा। इसके लिए तैयारी अच्छी थी और सभी विषयों के पेपर भी अच्छे हुए थे। इसलिए उसे प्रदेश में स्थान आने की पूरी उम्मीद थी।

रिजल्ट कैसे देखें

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Results" या "Examination Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां आपको “12th Exam Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- इसे देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।