महाराष्ट्र में छाई HARYANA की टीम, रस्साकस्सी में जीता सिल्वर और कांस्य पदक
HARYANA की टीम ने महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित राष्ट्रीय रस्साकस्सी प्रतियोगिता में अपना दबदबा दिखाते हुए कई पदकों पर अपना कब्जा जमाया है। पालघर महाराष्ट्र में आयोजित 27th जूनियर, 38th सीनियर पुरुष, महिला और मिश्रित वेट कैटिगरी में राष्ट्रीय रस्साकस्सी (Tug of War) प्रतियोगिता में HARYANA के खिलाड़ियों ने Under 15 Boy कैटगरी में गोल्ड मेडल सीनियर मिश्रित केटेगरी (Mix 4+4) में सिल्वर मेडल और सीनियर पुरुष एवं महिला
कैटगरी में कांस्य पदक प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में राष्ट्रीय रस्साकस्सी (Tug of War) फेडरेशन ने पालघर में आयोजित की गई थी। हरियाणा राज्य की टीम में चयनित हुये खिलाड़ियों जो की विभिन जिलों से संबंध रखते है जिसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक इत्यादि ।
इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी दीपिका मुम्लान, रविना, मुस्कान, रिंकी, चेतना, मनीषा, वैदिक चहल, अमित, गुरुचरण, मलकीत, राजेश व अन्य खिलाडियो ने भाग लिया । हरियाणा की टीमों के साथ अनुभवी कोच गये जिसमे कमलदीप बिजली बोर्ड, अरुण कुमार, रवि, पवन SIRSA, नसीब मोर, प्रकाश बिजली बोर्ड सिरसा और हरपाल इत्यादि थे।
इस प्रतियोगिता में सिरसा जिले के नहराणा गांव के मोनू कुलड़िया ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीनियर पुरुष टीम में उन्होंने हिस्सा लिया और टीम को कांस्य पदक जितवाने में अहम भूमिका निभाई।
टीमों की जीत की खुशी में प्रदीप चहल, लीलूराम बैनिवाल तरकावाली, गजानंद अग्रवाल, सुनील कुमार गोड, रणवीर बेनीवाल तरकावली, अशोक चहल, इत्यादि गणमान्य वयक्तियो ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
