home page

जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम रवाना

 | 
news

mahendra india news, new delhi
राजस्थान के झुनझुनू जिले के पिलानी में आयोजित होने वाली 49वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा वॉलीबॉल टीम को रवाना कर दिया गया है। प्रतियोगिता से पूर्व हरियाणा टीम का एक सप्ताह का अभ्यास शिविर जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा में आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हरियाणा वॉलीबॉल संघ के महासचिव श्री विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बॉयज़ व गर्ल्स टीम का अंतिम चयन किया गया।

हरियाणा बॉयज़ टीम में चयनित खिलाड़ी:

चरखी दादरी: दीपक, जतिन, अंकित, आयुष, पिंटू

भिवानी: सचिन

सिरसा: गौरव, अंकित, केवल, अनीश, सोनीत

करनाल: व

कैथल: सक्षम


हरियाणा गर्ल्स टीम में चयनित खिलाड़ी:

सिरसा: आरती, गरिमा

करनाल: तन्नू, मोनिका, तमन्ना

फतेहाबाद: दीक्षा

पानीपत: इच्छा, वंशिका

चरखी दादरी: महक

जींद: मुस्कान

भिवानी: अक्षरा


चयनित हरियाणा जूनियर टीम 16 से 21 दिसंबर तक पिलानी (राजस्थान) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी।

WhatsApp Group Join Now


---

आज से हरियाणा सीनियर वॉलीबॉल टीम का अभ्यास शिविर शुरू

सिरसा स्थित जेसीडी विद्यापीठ वॉलीबॉल एकेडमी में आज से हरियाणा सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

1 जनवरी को अंतिम चयन किया जाएगा, जिसके बाद चयनित टीम 4 से 11 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी।