home page

हरियाणा में देश की 17 जुलाई को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 50 छात्रों को मिलेगा यात्रा करने का मौका; ऐसे होगा चयन

 | 
Haryana to get the country's first hydrogen train on July 17; 50 students will get the chance to travel—here is how the selection will take place

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा। प्रदेश के जींद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन रवाना करेंगे। पीएम जींद और नरवाना में नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ ही हरियाणा प्रदेश की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंउ्र मोदी सुबह 10 बजे जींद पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली इको फ्रेंडली करने का निर्णय लिया गया है।

इस राष्ट्रीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए नार्दन रेलवे कई शैक्षणिक कार्यक्रम करने की स्कीम बना रहा है। इसी के साथ ीही रेलवे ने जींद खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर 5 स्कूलों में ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता करवाने के लिए कहा है। इसमें 7वीं व 8वीं कक्षा के छात्र हिस्सा लेंगे।

ऐसे चुने जाएंगे छात्र
इस प्रतियोगिता के विषय- मेरा शहर का विकसित स्टेशन कैसा होगा और विकसित भारत बनाने के लिए मैं क्या करूंगा/करूंगी होंगे। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह में सम्मानित करेंगे। इसी के साथ ही उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत जाने के लिए 50 स्कूली विद्यार्थियों चयन करने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now


जानकारी के अनुसार विद्यार्थी जींद से सोनीपत जाएंगे और वापस इसी ट्रेन से जींद आएंगे। जींद खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद ने बताया कि रेलवे की तरफ से पत्र आया है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों में मंत्री, विधायक व पार्टी संगठन जुटे हुए हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता लगातार पदाधिकारियों की बैठकें ले रही हैं। संगठन की तरफ से रैली का संयोजक राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को बनाया गया है। वहीं, सरकार की तरफ से मंत्री कृष्ण बेदी और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।